Categories: hindiUttarakhand

केदारघाटी के कलयुगी बेटों की गंदी हरकत! पहले की पिता की हत्या, फिर सबूत मिटाने के लिए… – Uttarakhand

Dirty act of Kalyug sons of Kedarghati! First they killed their father, then to destroy the evidence…इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल बेडूला गांव में बुधवार सुबह दो बेटों ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी और बाद में शव को जलाने की कोशिश की. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. रुद्रप्रयाग से आई इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है. पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बेटे द्वारा पिता की हत्या घरेलू विवाद का नतीजा हो सकता है. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अवशेष भी बरामद किए हैं और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिशइस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात की जा रही है फिलहाल इस घटना से गांव में शोक की लहर है. ग्रामीण लोगों में आक्रोश है. गांव के लोगों ने बताया कि मृतक ने अपने बेटों को पाल-पोसकर बड़ा किया था. लेकिन बेटों ने अपने पिता के साथ इस तरह की क्रूरता दिखाई, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव जलाने की कोशिश की गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है फिलहाल घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस भी इस मामले की जांच ठीक से कर रही है. आखिर ऐसा क्या कारण रहा होगा कि बेटों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया.घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दीपहाड़ों में इस प्रकार की घटना से लोगों में काफी दहशत है पहाड़ की शांत वादियों में हत्या जैसी घटना और वो भी बेटों के द्वारा पिता की हत्या से लोगों में काफी डर और आक्रोश है. ग्रामीण लोगों ने बताया कि दोनों बेटों ने अपने पिता बलवीर सिंह (52) हैं, उनके साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी थी. गुरुवार की सुबह दोनों बेटे ने अपने पिता के शव को नदी के किनारे लाकर जला दिया. नदी के किनारे से उठता धुंआ देखकर जब कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो दोनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगे. ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, जहां पुलिस ने दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

1 hour ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

2 hours ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

3 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

13 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

14 hours ago