Categories: hindiUttarakhand

अपनी गाड़ी लेकर उत्तराखंड जा रहे हैं तो रास्ते में टोल टैक्स के अलावा लगेगा ये टैक्स, ढीली होगी जेब – Uttarakhand

If you are going to Uttarakhand with your vehicle, then this tax will be levied on you in addition to the toll tax, your pocket will be looseइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Green Tax In Uttarakhand: दिल्ली-एनसीआर के लोग जब भी थकावट महसूस करते हैं तो उनकी फेवरिट जगह उत्तराखंड है। दिल्ली-एनसीआर से 200-400 किमी की रेंज में उत्तराखंड की कई जगहें और हिल स्टेशन आते हैं, जहां लोग अक्सर जाना पसंद करते हैं। खासतौर पर वीकेंड और गर्मियों व सर्दियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल, रानीखेत, रामगढ़, कौसानी, मुक्तेश्वर, लैंसडाउन, ऋषिकेश, हरिद्वार, चंबा, मसूरी और चकराता पहुंचते हैं। अगर आप भी छुट्टी मिलते ही उत्तराखंड के पहाड़ों का रुख करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि अब उत्तराखंड विशेषतौर पर कुमाऊं क्षेत्र में जाने पर आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है।देना होगा ग्रीन टैक्सउत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में कुल 6 जिले हैं। अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और उधमसिंह नगर इन 6 जिलों में कई बड़े पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। यहां हिल स्टेशनों की भी कमी नहीं है, जहां लोग अक्सर छुट्टी मिलते ही जाना पसंद करते हैं। विशेषतौर पर अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कई हिल स्टेशन हैं, जो पर्यटकों की हिट लिस्ट में होते हैं। अब यहां आने वाले यात्रियों से ग्रीन टैस्क (सेस) वसूलने की तैयारी है। हिमाचल प्रदेश में अभी ग्रीन टैक्स वसूला जाता है। इसी तर्ज पर कुमाऊं में भी इस प्रणाली को लागू किए जाने की तैयारी है।कब से लगेगा ग्रीन टैक्सअगर सब कुछ योजना के अनुरूप चला तो नए साल में आपको कुमाऊं क्षेत्र में आने पर ग्रीन टैक्स चुकाना होगा। अगर आप अपनी गाड़ी से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आ रहे हैं और आपकी गाड़ी किसी अन्य राज्य जैसे यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में रजिस्टर्ड है तो आपको ग्रीन टैक्स चुकाना होगा। भले ही आप उत्तराखंड के हों, लेकिन आपकी गाड़ी किसी अन्य राज्य में रजिस्टर्ड है (UA नंबर की नहीं है) तो आपको हर बार एंट्री पर आपको ग्रीन टैक्स चुकाना होगा।कैसे वसूला जाएगा ग्रीन टैक्सवर्तमान में सिर्फ बड़े कॉमर्शियल वाहनों से ही ग्रीन टैक्स वसूला जाता है। लेकिन अब छोटी निजी गाड़ियों और छोटे कॉमर्शियल वाहनों से भी ग्रीन टैक्स की ऑनलाइन वसूली की जाएगी। ग्रीन टैक्स की वसूली के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों का उपयोग किया जाएगा। अभी ड्राइवरों से 40-80 रुपये ग्रीन टैक्स की वसूले जाते हैं।उत्तराखंड परिवहन विभाग ग्रीन टैक्स की वसूली के लिए एक निजी कंपनी को नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। जल्द ही कंपनी का चयन हो जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि नए साल से यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। कुमाऊं के सात बॉर्डरों जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, पुलभट्टा, मझोला सभी उधमसिंह नगर जिले में और नैनीताल जिले के काठगोदाम में यह ANPR लगाए जाएंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक…

1 hour ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी

वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार…

2 hours ago

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 09 नवंबर…

6 hours ago

पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक, कई मवेशियों को बनाया निवाला, वन विभाग ने ड्रोन से शुरू की निगरानी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद के पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा…

7 hours ago

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…

8 hours ago

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित…

8 hours ago