आपदा प्रवाहितों ने अपनी जड़ों और मिट्टी से हटकर कहीं दूसरी जगह नहीं बसेंगे – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*जोशीमठ आपदा प्रवाहितों ने कहा कि वे अपनी जड़ों और मिट्टी से हटकर कहीं दूसरी जगह नहीं बसेंगे*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जोशीमठ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से नगर के मूल निवासियों के शिष्ठमंडल ने भेंट की। सबने एक स्वर में कहा कि वे अपनी जड़ों और मिट्टी से हटकर कहीं दूसरी जगह नहीं बसेंगे।कहा कि सरकार के अनुसार जोशीमठ के कुछ भाग असुरक्षित है व काफी बड़ा क्षेत्र अभी भी सुरक्षित है, इसलिए नगर के मूल निवासियों को उस सुरक्षित क्षेत्र में ही बसाया जाय।लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कहा कि प्रशासन की रोक के बाद भी पिछले एक वर्ष से नगर में धडल्ले से बहुमंजिले व्यक्तिगत एवं सरकारी निर्माण हो रहे हैं इसलिए ऐसे सभी निर्माणों को चिह्नित करते हुए नगर में तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाय। साथ ही पालिका के अंतर्गत बहने वाले सभी नालों, नालियों को वैज्ञानिकी ट्रीटमैंट अविलंब शुरू करवाने, नगर के नीचे अलकनन्दा के किनारे तटबंद बनाने, विस्थान की श्रेणी में रखे मूल निवासियों को गौंख, होसी, औचा, मनौटी, औली में बसाने व इन सभी स्थानों का अविलंब मास्टर प्लान तैयार कर यहां पर सड़क, सिवरेज, ड्रैनेज, आवगमन मार्ग, पेयजल, विद्युत की व्यवस्था करवाने, ऐसे पुस्तैनी परिवार जिनकी नगर में ही सुरक्षित स्थानों में भूमि है व जिन्हें भवनों का मुआवजा जारी हो गया है उनको उनकी सुरक्षित भूमि में मानक अनुसार नया भवन निर्माण की अनुमति देने, अन्य मूल निवासियों को मानक अनुसार आवास निर्माण हेतु जल्द सरकारी भूमि आवंटित करने, नगर के ऐसे सभी स्थान जो सुरक्षित की श्रेणी में रखे गए हैं तत्काल सिवरेज एवं ड्रैनेज व्यवस्था कायम करने आदि की मांग की। लोगों से बातचीत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम से फोन पर वार्ता कर लोगों की मांगों से उन्हें अवगत कराया, भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जोशीमठ के मूल निवासियों की मांगों पर उचित कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर पूर्व सभासद अनिल नंबूरी, समीर डिमरी, गौरव नंबूरी, लक्ष्मी लाल, माधव डिमरी, नितेश चौहान, रमेश डिमरी, भगवती नंबूरी, सुभाष डिमरी ,महेन्द्र दयाल आदि मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

7 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

14 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

20 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

1 hour ago