यदि आपके पास भी आये पुलिस का फोन तो हो जाये सावधान !! हल्द्वानी दंगो के नाम पर साइबरो ठगों का लूट का नया तरीका : – myuttarakhandnews.com


सोचिए आपके पास एक कॉल आती है जिसमें प्रोफाइल फोटो किसी पुलिस अधिकारी की हो और आपसे कहा जाए कि आपका कोई बहुत खास व्यक्ति को हमने हल्द्वानी दंगों के अपराधी के रूप में पकड़ लिया है तो आप कितना परेशान होंगे??
जी हाँ जहां एक तरफ हल्द्वानी निवासी हिंसा ,दंगो से परेशान है , पिछले 8 फरवरी से वो कर्फ्यू का सामना कर रहे हैं।ऐशे में साइबर ठग भी सक्रिय हो चुके हैं और पुलिस द्वारा दंगो के जुर्म में पकड़े जाने के नाम पर ढंगने का प्रयास कर रहे है ।घटना आज दोपहर 12 के लगभग हल्द्वानी दयाल बिहार कॉलोनी निवासीरिटायर जिला उद्यान निरीक्षक डालाकोटी जी के पास एक नम्बर +92 309 6056380 से व्हाट्सएप कॉल आती है , प्रोफ़ाइल में किसी पुलिस अधिकारी का फोटो देख वो कॉल उठाते है तो हूबहू उनके बेटे मोहित की आवाज होती है जो उसी वक्त दुकान का सामान लेने गया था ।उनके बेटे के शब्द थे कि पापा बचा लो ,पुलिस ने पकड़ लिया बचा लो ।उसके बाद किसी अन्य व्यक्ति की आवाज में कहा जाता है हम पुलिस थाने से बोल रहे है , तुमारा बेटा (दुकान का नाम बता) नामक दुकान में सामान लेने गया था, वो उसके बाहर 4-5 हिंसा के आरोपी लोगों के साथ पकड़ा गया है । वो अभी हमारे पास है उसे बचाना चाहते हो तो तुरंत 20,000 भेजो ।
डालाकोटी जी ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत फोन काट अपने बेटे को फोन लगाया और जानकारी ली , बेटे के किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से इनकार करने पर उन्होंने तुरंत वो नम्बर ब्लॉक कर दिया गया ।उनका कहना है कि अपराधियों ने उंनको बरगलाने की पूरी कोशिश की , उनके पास उनकी बहुत सारी जानकारी भी थी , परन्तु वह बिचलित नहीं हुए और ये सोचा कि उनका बेटा कोई 4 या 14 साल का नहीं है , उनका बेटा 40 साल का पढ़ा लिखा और समझदार है , पहले तो वह कोई ऐसी हरकत नहीं करेगा जो पुलिस पकड़ ले और अगर पुलिस उसे पकड़ भी लेती है तो वह इतना सक्षम तो है कि खुद बात संभाल लेगा । इसलिए उन्होंने ठगों के जाल में ना फँस समझदारी दिखाई ।बात मामूली सी जरूर लगती है परंतु जब आप एक बार ऐशे व्यक्तियों के चंगुल में आते है तो आप आसानी से बाहर नहीं निकल सकते ।ऐशे में सजक रहने की आवश्यकता है ।अगर पुलिस के नाम पर आपको कोई कॉल करता है, परेशान होने की आवश्यकता नहीं । समझदारी का परिचय दे और जिस व्यक्ति के विषय मे कॉल की गयी है उसको फोन कर जानकारी ले या पुलिस सहायता नम्बर 112 पर बात करें ।या अपने क्षेत्र के थाने में बात करें । +92 नम्बर से आने वाली कॉल उठाने से बचे ।

Post Views: 17

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

3 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

4 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

4 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

4 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

4 hours ago