Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आफत की बारिश, इन 6 जिलों में 6 जुलाई तक रेड अलर्ट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने घर में रहने की सलाह दी है. राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. इसके साथ ही चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट रहने और डॉक्टरों व एम्बुलेंस को तैनात करने के लिए कहा गया है. प्रदेशभर में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के साथ आकाशीय बिजली की भी संभावना है. ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों व घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है. वहीं भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिले के समस्त स्कूलों में 4 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया.3 जिलों में येलो और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्टउत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. वहीं टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि 6 जुलाई तक राज्य में भीषण बारिश होने की संभावनाएं हैं, इसलिए सभी लोग पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचें और अपना ध्यान रखें. वहीं इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए पेड़ों के पास न खड़े हों.तापमान की स्थितिउत्तराखंड में बुधवार को अधिकांश जिलों में दिनभर बारिश रही. इस बीच देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. टिहरी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

1 minute ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

20 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

26 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago