Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 3 साल के भीतर हुईं 14800 भर्तियां, CM धामी ने बताया आगे का प्लान – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य के इतिहास में इतनी अवधि में रिकॉर्ड 14,800 सरकारी भर्तियां की गईं। सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि इस दौरान सरकार ने कई चुनौतियों से मुकाबला करते हुए उनका समाधान निकाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में गुरुवार को तीन साल पूरे हो गए। जनता की आशाओं-आकांक्षाओं के अनुरूप सरकार ने इस अवधि में उत्तराखंड के विकास और कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य किया। सीएम धामी ने कहा कि मैं आगे भी राज्य व प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए बिना रुके, बिना थके कार्य किया जा रहा है। सरकार का हर पल-हल क्षण राज्य सेवा को समर्पित है। अपने तीन साल के कार्यकाल को लेकर उन्होंने कहा-इस कालखंड में युवाओं और मातृशक्ति समेत सभी वर्गों के लिए अहम फैसले लिए गए। युवाओं का एक बड़ा सपना रोजगार का होता था, उसके लिए बेहतर तरीके से काम किया। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने को कठोर नकल अध्यादेश लाए और अब सभी परीक्षाएं नकलविहीन हो रही हैं। सीएम ने कहा कि एक ओर तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की वहीं, समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में भी सरकार आगे बढ़ी है।नैतिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देंमुख्यमंत्री धामी ने बच्चों के स्कूल बैग का बोझ कम करने और सप्ताह में बस्ता मुक्त दिवस मनाने के साथ ही बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने को कहा है। साथ ही छात्र शैक्षिक भ्रमण योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड से 50 मेधावियों को भारत भ्रमण पर भेजने को कहा है। गुरुवार को सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार के साथ शिक्षा व्यवस्था को विद्यार्थी केन्द्रित बनाया जाए। गुणात्मक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और स्कूलों से बालिकाओं के ड्रॉप आउट को कम करने के लिए आवासीय छात्रावासों को और अधिक बढ़ावा दिया जाए।सीएम ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के दौरान ही व्यावसायिक आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्कूलों में जहां-जहां संभव है, सोलर पैनल की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसफर के सरलीकरण के लिए जो नीति बनाई जा रही है, कार्मिक विभाग के के स्तर पर उसका पूरा परीक्षण कर लिया जाए।सभी जिलों और शहरों में बनेंगे खेल मैदानमुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों और 50 हजार से अधिक की आबादी वाले शहरों में खेल मैदान और बहुउद्देशीय हॉल बनाए जाएंगे। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों से कहा कि दस दिन के भीतर इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि खेल मैदान और आधुनिक सुविधायुक्त बहुउद्देशीय हॉल बनने से राज्य में खेलों का विकास होगा और अच्छे खिलाड़ी निखर कर आएंगे। उन्होंने कहा कि दो साल के भीतर इन मैदानों का निर्माण पूरा किया जाएगा।दोनों मंडलों में बनाए जाएं एक्सीलेंस सेंटरमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दोनों मंडलों में एक-एक एक्सीलेंस सेंटर बनाने को कहा है। सीएम ने कहा कि सरकारी तकनीकी संस्थानों से पासआउट होने वाले छात्रों को अधिक से अधिक कैम्पस प्लेसमेंट मिलना चाहिए।भारत भ्रमण पर जाएंगे प्रत्येक ब्लॉक से 50 मेधावीधामी ने कहा कि मुख्यमंत्री गौरवशाली भारत भ्रमण योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और तकनीकि संस्थानों में भ्रमण कराया जाए। छात्र शैक्षिक भ्रमण योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड से 50 मेधावी भारत भ्रमण पर भेजे जाएंगे। जिसमें 50 प्रतिशत छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी उपहार योजना के तहत कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराई जाए। हमारी विरासत के तहत उत्तराखंड राज्य आंदोलन का इतिहास, लोक संस्कृति के विभिन्न आयामों, भारतीय ज्ञान परंपरा मूल्यों एवं संस्कृति की छात्र-छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

1 minute ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

20 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

26 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago