Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आसमान से बरसेगी आफत! देहरादून-नैनीताल समेत 6 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के छह जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड के सभी जिलों में पांच जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने की सख्त हिदायत दी गई है्र। इस बीच, रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। देहरादून में बरसाती नदी में बारिश के बाद पानी बढ़ने से एक युवक डूब गया।उधर, केदारनाथ में चौराबाड़ी झील के ऊपर रविवार तड़के हिमस्खलन हुआ। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ पर प्रशासन ने लोगों को झील की ओर न जाने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने रविवार को बताया कि एक जुलाई को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर की भी संभावना है। इससे प्रदेशभर में तापमान में कमी आएगी।इस बीच रविवार को प्रदेशभर में कई जगह हल्की बारिश हुई। देहरादून के कई इलाकों सहित उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर बादलों और सूर्य की आंखमिचौनी चलती रही। देहरादून में दोपहर को कई क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि कई इलाके सूखे रहे। देर शाम देहरादून के कई इलाकों में फिर बारिश हुई। दून में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कई शहरों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है।मौसम विभाग के अलर्ट-रेड अलर्ट खतरनाक स्थिति। इस स्थिति में आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को तत्काल एक्शन लेना होता है। जब मौसम खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। इसमें बाढ़, भूस्खलन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है और भारी नुकसान का खतरा रहता है।-ऑरेंज अलर्ट जैसे-जैसे मौसम खराब होता है, येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। इसमें सिस्टम को तैयार रहने के लिए कहा जाता है। मौसम के बहुत अधिक खराब होने की संभावना रहती है।-येलो अलर्ट येलो अलर्ट का प्रयोग लोगों को सचेत करने के लिए किया जाता है। इसका मतलब होता है कि खतरे के प्रति सचेत रहें।-ग्रीन अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी ग्रीन अलर्ट का मतलब होता है कि संबंधित जगह कोई खतरा नहीं।बारिश का पैमाना (एमएम में)बहुत हल्की 2.4हल्की 2.5-15.5मध्यम 15.6-64.4भारी 64.5-115.5बहुत भारी 115.6-204.4अत्यधिक भारी 204.5 से ज्यादा

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

34 seconds ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

22 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

32 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

38 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

44 minutes ago