Categories: hindiUttarakhand

मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर मलबा, यातायात बाधित; हरिद्वार में गंगा से निकाली गईं 'तैरती कारें' – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)मसूरी/हरिद्वार : पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मसूरी -देहरादून मार्ग किंगरेग के नीचे सड़क पर मलबा आने से एनएच 707 A बन्द हो गया जिससे कई दर्जन पर्यटक और स्थानीय लोगो के वाहन फंस गए।मसूरी निवासी आरपी बडोनी ने बताया कि देहरादून से मसूरी आ रहे थे लेकिन भारी बारिश के कारण किंगरेग के निकट सड़क पर भारी मलबा आ गया जिससे एनएच करीब साढ़े 11 बजे बन्द हो गया लेकिन रात के एक बजे तक मार्ग नही खुला। बताया कि सड़क बन्द होने से कई वाहन फंसे हैं। वहीं एनएच के ई ई नवनीत पांडे ने बताया कि एनएच बन्द होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी और मलबा हटाने का कार्य चल रहा। वही मलबा की चपेट में एक वाहन भी आया और मलबा में वाहन का कुछ हिस्सा दब गया।उधर मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास मलबा आने से सड़क बन्द हो गई सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन लगाकर लोनिवि ने सड़क खोल दी। लोनिवि ई ई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भारी बारिश से पहाड़ से मलबा आने के कारण सड़क बन्द हो गई थी लेकिन मौके पर जेसीबी मशीन तैनात है जिससे तत्काल सड़क खोल दी गई।गलोगी के पास करीब सड़क आधा घंटा तक बन्द रही हैएसडीआरएफ ने गंगा से निकाली गईं ‘तैरती कारें’उधर हरिद्वार में गंगी की धाराओं से एसडीआरएफ ने उन तैरती कारों को निकाला जो एक दिन पहले भारी बारिश के कारण बहकर नदी में आ गई थीं। बताते हैं कि इन गाड़़ियों को किसी स्थानीय नदी किनारे बनी जगह पर पार्क किया गया था लेकिन भारी बारिश के बाद जल-बहाव में ये गाड़ियां गंगा में आ गईं। गाड़ियां तैरती हुई हर की पैड़ी तक जा पहुंचीं जहां उन्हे देखने के लिए भारी भीड़ लगी थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

38 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago