उत्तराखंडव्यापार
by cradminAugust 20, 2025August 20, 2025029
Share0
रुद्रप्रयाग, जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) देहरादून के सहयोग से जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक विभागों के अधिकारी तथा उपभोक्ता संघों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर BIS देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी ने मानकीकरण, गुणवत्ता प्रबंधन तथा उपभोक्ता अधिकारों पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक केवल उत्पाद की गुणवत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि उपभोक्ता सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और समग्र जीवन-स्तर से सीधे जुड़े हैं।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां तक संभव हो BIS प्रमाणित उत्पादों का ही क्रय किया जाए। साथ ही उन्होंने BIS से आग्रह किया कि जिले की स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं एमएसएमई इकाइयों को प्रमाणन की राह दिखाकर उनके उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि “पर्यटन की अपार संभावनाओं वाले रुद्रप्रयाग जिले में BIS मानकों को पर्यटन से संबंधित सेवाओं में भी सुनिश्चित करना आवश्यक है।”
कार्यक्रम में BIS के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने BIS CARE ऐप व वेबसाइट के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत निवारण और जागरूकता तंत्र पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता ऐप के जरिए हॉलमार्किंग, प्रमाणन एवं नकली उत्पादों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने BIS द्वारा आयोजित इस पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे संवाद अधिकारियों की संवेदनशीलता व जिम्मेदारी को और सुदृढ़ करते हैं तथा पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…