उत्तराखंडमनोरंजन
by cradminAugust 20, 2025August 20, 2025028
Share0
देहरादून,गुरु नानक कॉलेज, देहरादून के डिजिटल क्लब द्वारा वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर कॉलेज परिसर में भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत “फोटोग्राफी + स्टोरी टेलिंग” प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने Campus Life, Nature और Friendship जैसे विषयों पर खींची गई तस्वीरों के साथ 100 शब्दों की कहानी प्रस्तुत की। इसके बाद आयोजित हुई “कैप्शन दिस फोटो” प्रतियोगिता, जिसमें छात्रों ने स्क्रीन पर प्रदर्शित एक रैंडम फोटो के लिए आकर्षक और रचनात्मक कैप्शन दिए। तीसरी प्रमुख गतिविधि रही “फोटोग्राफी डिबेट”, जिसका विषय था “मोबाइल फोटोग्राफी बनाम DSLR: फोटोग्राफी का भविष्य”। इस वाद-विवाद में छात्रों ने तकनीक, गुणवत्ता और रचनात्मकता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
कॉलेज के सीईओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि “डिजिटल युग में फोटोग्राफी केवल कला नहीं, बल्कि विचारों को व्यक्त करने का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुकी है।”सीओओ विनीत अरोड़ा ने इसे युवाओं के लिए बदलती तकनीक को समझने की दिशा में सार्थक पहल बताया।सीएसओ सैथजीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में टीमवर्क, नेतृत्व और विश्लेषणात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करते हैं।रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ छात्रों की रुचियों को भी मंच देना है।वहीं निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने छात्रों की रचनात्मक दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि “हर छात्र कैमरे की लेंस से दुनिया को नए नजरिए से देखने की क्षमता रखता है।”
कार्यक्रम में विशेष सत्र का आयोजन वरिष्ठ वीडियो एडिटर वरुण चुग ने किया, जिसमें उन्होंने फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग के बीच संबंध पर प्रकाश डाला और छात्रों को व्यावहारिक सुझाव दिए।
कार्यक्रम की सफलता पर डिजिटल क्लब की टीम को बधाई दी गई और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों की उम्मीद जताई गई।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…