Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड धामी कैबिनेट से तीन मंत्रियों की छुट्टी के आसार! चार नेताओं के एंट्री की चर्चाएं, जानिए समीकरण – Uttarakhand

Three ministers are expected to be removed from the Uttarakhand Dhami cabinet! Discussions on the entry of four leaders, know the equationइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बीजेपी के एक बड़े नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बड़ी जानकारी शेयर की है. पार्टी सूत्रों की मानें तो मौजूदा धामी कैबिनेट के तीन मंत्रियों पर तलवार लटकी हुई है, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसके अलावा चार नए विधायकों को धामी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा.फिलहाल जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके हिसाब से ये कहा जा सकता है कि देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले से धामी कैबिनेट में एक-एक मंत्री को शामिल किया जाएगा, जिसको लेकर बीजेपी संगठन स्तर पर कसरत चल रही है. बीते दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इशारों ही इशारों ने इस बात का जिक्र किया था कि कभी भी प्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो सकता है.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तब ये भी जानकारी दी थी कि उन्होंने प्रदेश के वर्तमान हालात की रिपोर्ट दिल्ली हाईकमान को भेज दी है. इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी कोटद्वार में अपनी सरकार के ही मंत्री की निंदा की थी. साथ ही उन्होंने कहा था कि अपने मंत्री के विवादित बयान को वो आलाकमान के आगे रखे चुके हैं. तभी से इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है.वहीं इन चर्चाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे ने और हवा दे दी है. साथ ही खबर ये भी है कि होली के बाद बीजेपी अपने मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा कर देगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

4 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

9 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

10 hours ago