Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज, CM पुष्कर सिंह धामी ने भी दे दिया संकेत – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज होती जा रही हैं. इसको लेकर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एक हल्का सा इशारा दिया है. काफी समय से उत्तराखंड में कैबिनेट के कई पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए काफी लंबे समय से मांग उठती चली आ रही है. अब बता दें, विधायकों के लिए यह खुशखबरी का मौका हो सकता है, क्योंकि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा भी इसको लेकर माना जा रहा है. चर्चाओं का बाजार गर्म है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब दिल्ली से लौटे तो मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने दिल्ली में सब कुछ बढ़िया है कहकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी.हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है- सीएम पुष्कर सिंह धामीवहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इशारों में कैबिनेट विस्तार की बात का भी इशारा दिया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां पर सभी से मिलजुल कर विचार करके ही कोई फैसला लिया जाता है. फिलहाल विचार किया जा रहा है और इसके लिए उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है, जल्द ही इस विषय पर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा.अगले कुछ दिनों में कई विधायक बन सकते हैं मंत्रीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इशारा था कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है, इसके लिए तैयारी चल रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के तमाम विधायकों में से कुछ को मंत्री बनाया जा सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago