Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बार-बार क्यों आ रही दैवीय आपदा? पैटर्न का पता लगाएंगे वैज्ञानिक – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही दैवीय आपदाओं को लेकर सरकार चिंतित है। थराली, सैजी (पौड़ी) और धराली क्षेत्रों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की एक समिति गठित करने का आदेश दिया है। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में बार-बार हो रही आपदाओं के पैटर्न और कारणों का गहन अध्ययन करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति में राज्य और केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित एजेंसियों के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो पिछले सालों के डेटा और मौजूदा परिस्थितियों का विश्लेषण करेंगे। उनका लक्ष्य भविष्य में ऐसी आपदाओं की संभावना को कम करना और बेहतर आपदा प्रबंधन तैयार करना है।प्रभावित क्षेत्रों में राहत के निर्देशसीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लायी जाए, बेघर हुए लोगों को तुरंत आश्रय उपलब्ध कराया जाए और बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी और सड़क संपर्क को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस अध्ययन से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि उत्तराखंड में बार-बार आपदाएं क्यों आती हैं और भविष्य में उनका प्रभाव कैसे कम किया जा सकता है।”विशेषज्ञ समिति जल्द ही अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और इसके आधार पर राज्य सरकार आपदा प्रबंधन नीतियों में सुधार करेगी।थराली आपदा के घायल एम्स में भर्तीइस बीच, थराली में बादल फटने से घायल छह लोगों को शनिवार को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। राज्य में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने और संवेदनशील स्थानों पर आपदा प्रबंधन सामग्री और उपकरण पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

14 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

35 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

41 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

57 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

2 hours ago