देहरादून: आईटी पार्क क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मयूर विहार निवासी 34 वर्षीय उत्सव होम स्टे चलाते हैं। उनके घर के नजदीक ही इस्लामुद्दीन का घर है। शुक्रवार को उत्सव ने इस्लामुद्दीन के घर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की और पास में खाना खाने चले गए।
खाना खाने के बाद जब उत्सव वापस लौटे तो घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर उनके और इस्लामुद्दीन के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोप है कि इस्लामुद्दीन ने किसी नुकीली वस्तु से उत्सव पर हमला कर दिया। पेट से खून निकलने के बाद उन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चौकी प्रभारी दीपक द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी साहू के खिलाफ दर्ज…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के आपसी विवाद के बीच…
उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा करते हुए पुलिस…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे थे टिन शेड और कमरे, पुलिस बल की…
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव…
विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सीएसआर फंड से गांवों…