लक्सर में पांच घंटे में लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, चमोली में युवक की हत्या – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
लक्सर/चमोली: दो युवकों से मारपीट कर सोने की अंगूठियां, चांदी के जेवर और मोबाइल फोन लूटने वाले तीन आरोपियों को पथरी पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक भी कब्जे में ली है.
पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि ज्वालापुर निवासी नीरज चौहान अपने दोस्त नवलदीप के साथ किसी काम से धनपुरा आया था. इसी दौरान तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट कर दो सोने की अंगूठियां, चांदी की चेन, कड़ा, लॉकेट और दो मोबाइल फोन लूट लिए. घटना के बाद पीड़ित ने थाना पथरी की फेरुपुर चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.
 
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पथरी थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू करी. लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की. शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लक्सर रोड स्थित रविदास मंदिर के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.
 
लूट का पूरा माल बरामद: तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद हुआ. दोनों पीड़ितों ने बरामद सामान और आरोपियों की शिनाख्त भी की. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पीली धातु की अंगूठियां, चांदी की चेन, कड़ा, लॉकेट, दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है. फ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार (24), रितिक (22), निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर और विशाल (19), निवासी शाहपुर, थाना पथरी के रूप में हुई है. पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.
 
चमोली में रुपए के विवाद में हत्या: चमोली जिले में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. तहसील जिलासू के सेमी गांव में गुरुवार रात दो युवकों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सुमित (28) निवासी धामपुर, नगीना, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. मामले में थराली निवासी सुनील को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक सेमी गांव में खच्चरों के माध्यम से रेत-बजरी ढुलाई का काम करते थे. गांव में पेयजल टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई. आरोप है कि इसी विवाद में सुनील ने सुमित के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
 
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि दोनों युवक सेमी गांव में घोड़े-खच्चरों से ढुलाई का काम करते थे. पैसों के लेन-देन को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था. घटना में घायल सुमित की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई. मामले में सुनील नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैय पुलिस विवाद के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

The TonsBridge celebrates Sport and Values at ‘Spardha aur Sanskar’ Junior Sports Meet

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 3 Nov: The TonsBridge Residential and Day School, Dehradun, hosted…

8 minutes ago

Fire Dept gears up for Diwali in Doon, safety measures to be deployed

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: Extensive fire safety arrangements have been put in…

19 minutes ago

U’chal University concludes 2-day International Conference on “Beyond Disciplinary Boundaries”

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: The School of Liberal Arts (SLA), Uttaranchal University,…

30 minutes ago

CM approves Rs 22.15 crores for development works, Dehradun gets larger share

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: Chief Minister Pushkar Singh Dhami has approved financial…

41 minutes ago

Khatima will be developed as modern & beautiful town: Dhami

my uttarakhand news Bureau Khatima (US Nagar), 3 Nov: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today…

52 minutes ago