*जनपद चमोली – तपोवन मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।*

*जनपद चमोली – तपोवन मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।*
पुलिस थाना जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तपोवन मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी महेश थानी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू करने के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त स्विफ्ट वाहन UK11B-2020 तपोवन मार्ग पर जा रहा था व अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल कर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 100 मीटर खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें चार व्यक्ति सवार थे जो घायल अवस्था में पाए गए व टीम द्वारा उक्त सभी घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
*घायलों के नाम :-*
1. प्रियंका D/o गोविंद सिंह पुंडीर R/o गणेशपुर जोशीमठ उम्र 21 वर्ष
2. अर्जुन s/o वीरेंद्र सिंह R/O उपरोक्त उम्र 16 वर्ष
3. हिमांशु s/o किशन सिंह R/o उपरोक्त उम्र 19 वर्ष
4. अमन अरोड़ा उम्र 22 वर्ष

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks