जनपद चमोली (कर्णप्रयाग ): चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग व गौचर के बीच चटवापीपल के समीप राजमार्ग का मरम्मत का कार्य चल रहा है ।
एनएचआईडीसीएल द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है ।जिसके लिए भारी मशीनरी का प्रयोग होगा इसलिए आम जनमानस की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए से ये कार्य रात के समय करवाया जा रहा ,आज 20 सितंबर 2024 शुक्रवार को भी यह कार्य रात10 बजे से सुबह 5.00 बजे होगा ।
इस बीच इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद की जाएगी।
अति आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्ग कर्णप्रयाग-सरमोला-गौचर से छोटे वाहनों की आवाजाही की जा सकती है ।शनिवार को सुबह 5 बजे के बाद हाईवे को सभी प्रकार के वाहनों हेतु खोल दिया जाएगा।
जिलाधिकारी चमोली ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को अवगत करवाया है कि “बद्रीनाथ से वापस आ रहे वाहनों को असुविधा से बचने के लिए जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली में ही रोका जाये तथा हरिद्वार, ऋषिकेश से बद्रीनाथ आने वाले वाहनों को गौचर में सुरक्षित स्थानों पर रोका जाये ।उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ।
Post Views: 4
Post navigation
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…