टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा-2024 का आयोजन – my uttarakhand news

उत्तराखंडजीवन शैली

Share0

Advertisement

ऋषिकेश, भारत सरकार के निर्देशानुसार 17.09.2024 से 02.10.2024 तक स्वच्छता ही सेवा-2024 का पखवाड़ा सम्पूर्ण भारत में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छता ही सेवा-2024 के अन्तर्गत आज टीएचडीसी द्वारा योगनगरी रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश के मुख्य मार्ग पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर मार्ग के दोनो और फुटकर विक्रेताओं को अपने आस-पास स्वच्छता का ध्यान रखने तथा स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया। श्री विश्नोई ने इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सभी को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया |विश्नोई ने बताया कि स्वच्छता केवल एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक स्वास्थ्य और समाज की भलाई के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) ने इस अवसर पर बताया कि टीएचडीसी द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2024 के अन्तर्गत योगनगरी रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश के मुख्यमार्ग को स्वच्छता हेतु ‘‘स्वच्छता लक्ष्य इकाई’’ के तहत सौन्दर्यीकरण एंव अनुरक्षण हेतु चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाना शामिल है।उक्त कार्यक्रम में लगभग 95 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग कर स्वच्छता श्रमदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाप्रबन्धक, सामाजिक एवं पर्यावरण, अमरदीप एवं ओएसडी, महेशचन्द रमोला, सर्विसेज विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वी.पी. रतूडी, सुजीत पाण्डे, बी.एस. नेगी, धर्मप्रकाश, अनामिका बुड़ाकोटी, प्रदीप घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

23 seconds ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

21 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

42 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago