चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 22 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सुभाष नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने मकान तक पहुंचने के मार्ग से संबंधित समस्या उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
छुम्ला देवी, निवासी नंदानगर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न होने की समस्या रखी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर भूमिहीन श्रेणी के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास कार्यालय से भी रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देशित किया कि यदि आवेदिका नियमानुसार भूमिहीन पाई जाती हैं तो उन्हें भवन निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। ग्राम प्रधान डूंगा द्वारा प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मनरेगा के माध्यम से कार्य कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किशन दानू, निवासी थराली ने घर के समीप से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को स्थलीय सर्वे कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं उनकी तारबाड़ से संबंधित शिकायत पर मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
किमाणा-जखोला क्षेत्र के ग्रामीणों की राजकीय इंटर कॉलेज जखोला में शिक्षक की कमी, विद्यालय में गैस सिलेंडर तथा नेटवर्क समस्या पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में शिक्षक की तैनाती सुनिश्चित करने, जिला पूर्ति अधिकारी को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को क्षेत्र की नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी प्रधानमंत्री आवास के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके लिए पूर्व में सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों से अलग अधिकारियों व कार्मिकों की नियुक्ति कर जांच कराई जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इसके अतिरिक्त वीरेंद्र दानू, दिनेश सिंह, कु. संतोषी, आनंद सैलानी, राकेश लाल सहित अन्य फरियादियों की शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…