चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने की मांग की गई है। इस संबंध में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग निगरानी समिति, समाज कल्याण विभाग के सदस्य अमित कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र भेजा है।
पत्र में गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ, नंदानगर, कर्णप्रयाग और देवाल क्षेत्रों में विशेष समाज कल्याण शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया गया है। पत्र के अनुसार, कई बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ लेने तथा जीवन प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए जिला मुख्यालय तक आने को मजबूर हैं। पहाड़ी क्षेत्र में आवागमन की असुविधा के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि शिविर आयोजित होने से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगजन सहायक उपकरण, वरिष्ठ नागरिक योजनाएं, शिक्षा एवं छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य एवं बीमा, आयुष्मान कार्ड तथा अनुसूचित जाति-जनजाति ऋण योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी और लाभ पात्र लोगों को स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।
पत्र में जिला समाज कल्याण अधिकारी से संबंधित क्षेत्रों में विशेष बहुउद्देशीय समाज कल्याण शिविर आयोजित करने की मांग की गई है।
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…