चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त शिकायतों में राकेश सिंह द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं गोपाल दास ने रास्ते से संबंधित समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड चमोली को नियमानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका गोपेश्वर को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पवित्रा देवी, निवासी गुलाबकोटी द्वारा विस्थापन एवं विद्युत लाइन हटाए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तथा अधिशासी अभियंता, विद्युत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बलवंत सिंह की नाली निर्माण संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को आवश्यक सुधारात्मक कार्य एवं पुश्ता ठीक कराने के निर्देश दिए। वहीं बच्चू लाल, निवासी नौली मल्ली द्वारा विद्युत पोल एवं लाइन के सुधारीकरण संबंधी शिकायत पर अधिशासी अभियंता, विद्युत को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्राम प्रधान खलतरा द्वारा गांव में पेयजल समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर मुख्य विकास अधिकारी को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र संबंधी मांग पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सगानी देवी, निवासी बमोथ द्वारा जल संयोजन काटने संबंधी शिकायत पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल संयोजन हटाने के निर्देश दिए। वहीं मनवर लाल द्वारा खाता-खतौनी में नाम संशोधन संबंधी शिकायत पर संबंधित उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता मिलन के दौरान पेयजल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देशित किया कि पेयजल से जुड़ी शिकायतों का विभागीय स्तर पर ही त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त प्रेम सिंह राणा, संजीव कुमार, प्रमोद लाल, भागीरथी देवी, आशीष सिंह, लता तिवारी, दीपक झिंकवान सहित अन्य फरियादियों की समस्याएं भी सुनी गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…