देहरादून। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन टीम ने सोमवार देर रात काठबंगला पुल, कैनाल रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्कूटी (संख्या UK07FB-5856) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान स्कूटी के पायदान पर रखे सफेद रंग के बैग से 44 पाउच माल्टा देशी शराब तथा विभिन्न ब्रांडों की 49 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से आरोपी सुनील कुमार पुत्र मेवा राम को गिरफ्तार कर लिया गया।
आबकारी टीम ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…