जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान: जिलाधिकारी सविन बंसल ने लगाया जन सुनवाई दरबार

140 से अधिक शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता के मामलों पर तुरंत कार्रवाई
देहरादून। देहरादून कलेक्ट्रेट सभागार में  जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, घरेलू कलह, मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी 140 समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकांश मामलों का त्वरित समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
शस्त्र से धमकी का मामला: बंदूक का लाइसेंस निलंबितरेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल की शिकायत पर कि उसके पिता तलाक के बाद भी उसे और उसकी मां को लाइसेंसी बंदूक से डराते हैं, जिलाधिकारी ने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए मौके पर ही शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया।
जलभराव की समस्या पर सख्ती: एक सप्ताह में समाधान का निर्देशकिरन गोयल ने बंगील लाइब्रेरी रोड की जल निकासी की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को एक सप्ताह में समाधान के निर्देश दिए। समय पर कार्रवाई न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी।
दिव्यांग, विधवा, बीमार और छात्राओं को दी गई राहतदिव्यांग टीकाराम शर्मा की पेंशन मामले में समाज कल्याण अधिकारी से जवाब तलब कर तत्काल पेंशन स्वीकृति के निर्देश दिए।
कैंसर पीड़िता रेनू सिंह को आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव तैयार करने और बेहतर अस्पताल में इलाज सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।
विधवा महिला की आर्थिक स्थिति देखते हुए स्वरोजगार से जोड़ने और रायफल क्लब से मदद दिलाने का निर्देश दिया।
नेहरू ग्राम की सुहानी और अन्य 5 बच्चियों की पढ़ाई के लिए नंदा-सुनंदा योजना के तहत मदद सुनिश्चित की गई।
श्यामपुर की उषा देवी के अनाथ पोतों को स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत 4-4 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता स्वीकृत की गई।
कैब्रियन हॉल स्कूल की शिकायत पर एक्शनअभिभावकों ने कैब्रियन हॉल स्कूल पर मनमानी फीस बढ़ोतरी की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूर्व की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब कर, नियमविरुद्ध फीस वृद्धि पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों पर संज्ञानविजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर प्रशिक्षकों ने उत्पीड़न और नाममात्र मानदेय बढ़ोतरी की शिकायत की। डीएम ने शिक्षा सचिव से समस्या समाधान का अनुरोध किया।
जनता दरबार में एसडीएम अपूर्वा, एसडीएम कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago