रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई प्रारंभ –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की चार दिवसीय जनपद स्तरीय शरद एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान गौचर में प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक अनिल नौटियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, अर्जुन अवार्ड विजेता सुरेन्द्र कनवासी ने मां सरस्वती के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर हूई बालिका वर्ग की 600 मीटर फाइनल दौड़ में विकासखंड दशोली की प्रियंका ने प्रथम, कर्णप्रयाग की बबिता ने द्वितीय और पोखरी की वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गैरसैंण का ललित ने प्रथम, कर्णप्रयाग के निशांत ने द्वितीय तथा नारायणबगड़ ब्लाक के आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के शुभारंभ पर गत वर्ष के चैंपियन अक्षत द्वारा मशाल जलाकर ‌खेल मैदान का चक्कर लगाया गया। इस अवसर पर आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय गौचर के छात्राओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत और मां सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत की गई।‌ शुभारंभ के इस अवसर पर जिला क्रीड़ा समन्वयक बीरेंद्र बिष्ट, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिगम्बर नेगी, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह फर्स्वाण, मंत्री मुकेश नेगी, राजकीय उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष उपेंद्र सती, कोषाध्यक्ष सर्वेश्वर सिमल्टी, मंत्री विक्रम गुसाईं, नौ विकासखंडों के ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक, पूर्व जिलाध्यक्ष युद्धवीर बिष्ट, जगदीप रावत, पानू चौहान, रजनी नेगी, श्वेता रावत, विनीता भंडारी, संगीता बहुगुणा, सन्नू नेगी संजय सती, बिजेंद्र कुंवर, कुलदीप रावत, भागचंद केशवानी, प्रकाश बिष्ट, सुशील राज, सीआरपी, बीआपी दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस मौके पर इस सत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक रूद्र सिंह राणा, जगदीश राज, रणजीत चौधरी, रणबीर चौधरी को सम्मानित किया गया

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

1 hour ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

1 hour ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

2 hours ago

केदारनाथ की नियमित हेली सेवाएं सुचारु, चार्टर उड़ानों पर लगा विराम; दो पायलट अनिवार्य करने के नियम का विरोध – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद…

2 hours ago

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हुई देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी, रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद…

2 hours ago