माणा से माणा पास तक एसपी चमोली की पैनी नजर, सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा और निर्माण कार्यों का लिया जायजा –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सड़क निर्माण कार्यों की जमीनी स्थिति परखने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने माणा से इनर लाइन परमिट क्षेत्र माणा पास तक स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने बीआरओ समेत विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर सड़क निर्माण की प्रगति, कार्यस्थल की व्यवस्थाओं और सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी ली। बीआरओ के O/IC मदन कुमार से भी निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की गई।एसपी ने सीमांत क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों एवं श्रमिकों के सत्यापन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इनर लाइन परमिट व्यवस्था एवं निर्धारित विधिक प्रावधानों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से एसपी ने सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारियों एवं जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में संचालित गतिविधियों तथा आवश्यकता पड़ने पर आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं देवताल क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। भविष्य में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत संभावित भ्रमण मार्ग एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।इस दौरान एसपी चमोली ने देवताल स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों की जानकारी भी ली। एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को सीमांत क्षेत्र में संचालित कार्यों के दौरान बेहतर तालमेल बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में समय पर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान निरीक्षक विनोद थपलिपाल, उपनिरीक्षक नरेन्द्र पुरी, उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल, उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई प्रारंभ –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की…

30 minutes ago

अंतिम ओवर में गगनचुंबी छक्का, 2 विकेट से जीता हरिद्वार एल्मास –

देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के पुरुष वर्ग का आगाज ही रोमांचक अंदाज में…

42 minutes ago

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली  –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता…

49 minutes ago

Over 137 grievances heard at Jan Samadhan Diwas, land encroachment complaints dominate

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Sep: On the directions of District Magistrate Dr Ashish…

7 hours ago

Over 200 beneficiaries attend inaugural Seva Sankalp Camp in Purkul in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Sep: The Seva Sankalp Abhiyan was formally launched in…

7 hours ago

AI must go beyond data collection: Pradeep Batra

IT minister reviews Cyber Security, AI & Science City progress my uttarakhand news Brueau Dehradun,…

7 hours ago