जनपद टिहरी गढ़वाल से एक बालिका सिमरन 20 अप्रैल 2025 को रथी देवता मंदिर कांडीखाल से वापसा आने पर गायब हो गयी ।जिसकी सूचना उसी दिन उसकी माँ द्वारा नजदीकी पुलिस चौकी में दे दी गयी थी ।
माँ ने बताया कि 14 वर्षीय सिमरन उनके साथ ही मेला घूमने गई थी व उसके द्वारा ही घर जाने की बात कही गयी व वह माँ तथा दोनों बहनों के आगे आगे चल रही थी ।लेकिन उसके बाद वह नहीं मिली ।
लगातार क्षेत्र वासियों के आंदोलन व सोशलमीडिया पर अभियान के बाद टिहरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में ड्रोन द्वारा निगरानी की जाने की बात बतायी गयी ।
जहां सड़क से काफी नीचे 12 दिन बाद सिमरन की लाश मिली व पुलिस द्वारा बिना पोस्टमार्टम के ही इसको आत्महत्या ठहरा दिया ।पुलिस की थ्योरी के अनुसार “गुमशुदा सिमरन की रमन (काल्पनिक) नाम के एक लड़के से मित्रता थी, दिनांक- 16/4/2025 को डोईवाला देहरादून में रमन द्वारा ट्रेन की पटरी पर आकर आत्महत्या की गई थी । टिहरी पुलिस अनुसार ये बात सिमरन को मेले में ही एक सहेली से पता चली व सिमरन ने आघात के कारण आत्महत्या कर ली ।”
जबकि क्षेत्र वासियों के अनुसार अंतिम बार सिमरन को एक गाड़ी वाले के साथ देखा गया था जिसने लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया, फिर सिमरन को एक स्थान पर उतार अपने बच्चों को घर छोड़ा व पुनः सिमरन को ले गया ।स्थानीयों के अनुसार गाड़ी में उक्त व्यक्ति का नौकर नेपाली भी था ,जो घटना के बाद से फरार है ।
और गाड़ी चालाने वाले व्यक्ति ने स्वयं बताया कि सिमरन ने चलती गाड़ी से कूदने का प्रयास किया ।उक्त व्यक्ति पुलिस रिमांड पर है ।
सैकड़ो लोग ने कल 3मई को गंगोत्री राजमार्ग पर कांडीखाल कस्बे राजमार्ग जाम कर दिया।उनका आरोप है कि पुलिस अपराधी को बचा रही है व पुलिस ने बालिका को ढूढने में संवेदनशीलता नहीं दिखाई ।जिस स्थान से सिमरन का शव मिला उक्त स्थान पर पुलिस ड्रोन से खोजबीन की बात कर रही थी ।ऐसे में 12 दिन बाद उक्त स्थान पर सड़क से इतने नीचे शव मिलने पर लोगों को शंका है ।लोकल मीडिया में दिये गये बयान अनुसार घटना स्थल के आसपास खून के दाग लगे टैंट के कपड़े मिले ,जो कि पहले नहीं थे ।
Post Views: 5
Post navigation
नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…
सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…
देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…