तलाकशुदा महिला की प्रेमी ने करी गोली मारकर हत्या,आरोपी शातिर तरीके से फरार – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश। ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में रविवार रात एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 10 बजे जब महिला अपने घर में अकेली थी, तभी आरोपी सुरेश बाइक से गली में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने जाली वाला दरवाजा खोला, आरोपी ने पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली सीधे महिला के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस हत्या की योजना काफी समय पहले बना ली थी। हत्या का तरीका और उसके बाद आरोपी का व्यवहार यह दर्शाता है कि यह कोई अचानक हुआ अपराध नहीं बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी।
शहर में छोड़ गया स्कूटी और कार
हत्या के बाद आरोपी सुरेश अपनी स्कूटी और कार शहर में ही छोड़कर फरार हो गया। उसकी स्कूटी नगर निगम के पास और कार आवास विकास के समीप मिली है। माना जा रहा है कि आरोपी बस या किसी अन्य साधन से शहर से बाहर निकल गया।
मोबाइल स्विच ऑफ कर फरारी
हत्या के बाद से आरोपी ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया है। उसने घटना वाले दिन केवल मृतका और उसके परिजनों से ही बात की थी। पुलिस को शक है कि आरोपी शहर से काफी दूर निकल चुका है।
35 लाख में पैतृक संपत्ति बेच दी
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरेश ने लक्सर स्थित अपनी सारी पैतृक संपत्ति 35 लाख रुपये में बेच दी थी। वह प्रीति से शादी कर ऋषिकेश में मकान खरीदना चाहता था, लेकिन मकान न मिलने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और सुरेश अवसाद में आ गया।
शादी से इनकार पर उतारा मौत के घाट
मृतका के परिजनों का कहना है कि सुरेश शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इसी कारण उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जब प्रीति ने शादी करने से साफ इनकार किया तो आरोपी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
पहले भी कर चुका था हिंसा और शोषण
प्रीति की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि सुरेश प्रीति का शारीरिक शोषण करता था, पहले भी मारपीट कर चुका था और एक बार गला दबाने का प्रयास भी किया था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।
राजनीतिक संपर्क और सामाजिक छवि
आरोपी सुरेश किसी संगठन से जुड़ा था और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट में राज्यसभा सांसद, विधायक, पार्षद समेत कई नेताओं के साथ तस्वीरें मौजूद हैं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago