देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 23 वर्षीय युवती की चापड़ से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान गुन्नू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती सुबह अपने घर के बाहर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक मौके पर पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चापड़ निकाला और युवती के गले पर हमला कर दिया।हमला इतना गंभीर था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीनों घायल अस्पताल में भर्ती देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा में शनिवार को एक…
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि…
देहरादून– पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत भारत की दूसरी सबसे बड़ी रेसिडेंशियल…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को वैश्विक पहचान…
उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को मिले स्टॉल, देहरादून की 30 से अधिक समूह…
मुजफ्फरनगर। दिल्ली से मेरठ तक दौड़ रही नमो भारत को ऋषिकेश तक लाने यानी आरआरटीएस…