Categories: hindiUttarakhand

दिवाली की खुशियां मातम में बदली, घर लौटते वक्त भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं. खटीमा-ननकाना साहिब मार्ग पर शनिवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
घर लौट रहे थे सभी मजदूर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले थे और खटीमा क्षेत्र में एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे. शुक्रवार को वो दिवाली मनाने के लिए घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी मजदूर अपने साथ कुछ सामान भी ले जा रहे थे.
मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष… उत्तराखंड के ग्रामीण 12 साल बाद भी सड़क के इंतजार मेंप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और मजदूर बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
खटीमा थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को पहले खटीमा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया.
तेज रफ्तार की वजह से हादसा
एसपी ऊधम सिंह नगर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों वाहनों की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह रही. पिकअप चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
हादसे के बाद संभल स्थित मृतकों के गांवों में मातम छा गया है. परिजनों को हादसे की खबर मिलते ही वो सदमे में हैं. दिवाली से पहले हुई इस घटना की वजह से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

20 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago