Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लापता हुए एमपी के इंजीनियर, ड्रोन से सर्चिंग में भी नहीं मिले – myuttarakhandnews.com

MP News- एमपी के एक युवा इंजीनियर उत्तराखंड में लापता हो गए हैं। उनकी तलाश 4 दिनों से चल रही है लेकिन कोई अता पता नहीं लग सका है। प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमंत सोनी अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश गए थे। वहां 16 अक्टूबर की रात वे लापता हो गए। दोस्तों के मुताबिक वे एक निर्माणाधीन पुल पर थे तभी मोबाइल पर बात करते करते नीचे गंगा में गिर गए। हेमंत सोनी की तलाश के लिए हर कवायद की जा रही है। यहां तक कि ड्रोन से भी सर्चिंग की गई लेकिन वे नहीं मिले। अब परिवार ने सीएम डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है।
इंजीनियर हेमंत सोनी, अपने दोस्त अक्षय सेठ के साथ 14 अक्टूबर को पृथ्वीपुर से रवाना होकर 15 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे थे। यहां से चचेरे भाई अमित सोनी भी उनके साथ हरिद्वार पहुंचे। बाद में तीनों 16 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंच गए। यहां रात करीब 9 बजे लक्ष्मण झूला के पास बजरंग पुल पर से नीचे गंगा नदी में गिर गए।
चचेरे भाई अमित सोनी के अनुसार इंजीनियर हेमंत सोनी को अचानक एक फोन आया। वे मोबाइल पर बात करते हुए आगे बढ़ गए और निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गए। भाई और दोस्त ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
भोपालगंगा का बहाव बहुत तेज होने से सर्चिंग में दिक्कतदूसरे दिन सुबह SDERF के गोताखोरों ने हेमंत सोनी की तलाश की। बाद में ड्रोन से भी कई किलोमीटर तक उनकी सर्चिंग की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब हेमंत सोनी के चाचा भरत सोनी ने सीएम मोहन यादव से मदद मांगी है। इसके लिए बाकायदा वीडियो जारी किया है। बताया जा रहा है कि गंगा का बहाव बहुत तेज होने से सर्चिंग में दिक्कत आ रही है।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

2 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

8 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

38 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago