डीएम देहरादून का त्वरित एक्शन : निर्णय के 15 दिन के भीतर ही धरातल उतारी टीमें

डीएम ने दिखाई हरी झण्डी, नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट मरम्मत हेतु वार्डवार 35 टीमें रवाना

कार्यों की मॉनिटरिंग हेतु प्रत्येक टीम पर रिपोर्टिंग अधिकारी नामित, सत्यापन के साथ होगी प्रभावी मॉनिटिरिंग 

 जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दी डेंगू रोधी 20 मशीनें 

जनमानस की समस्या का समाधान करना है प्राथमिकताः जिलाधिकारी

काम मे लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही, फार्मेट पर संकलित होगी रिपोर्ट-सविन बंसल

देहरादून। आज जिलाधिकारी/ प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के मरम्मत हेतु 35 टीमों को मय वाहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को 20 फॉगिंग एवं स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराई। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में काफी समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी थीं जिनकी शिकायते स्थानीय जनता द्वारा प्राप्त हो रहीं थी।इसी के दृष्टिगत निगम क्षेत्र में खराब लाइट की मरम्मत के लिए वाहनों को रवाना किया गया है। जिलाधिकारी ने 25 सितम्बर को नगर निगम में आयोजित बैठक में लिया था लाईट मरम्मत कार्य नगर निगम से कराने का निर्णय, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए धरातल पर उतारी टीमें।

जिलाधिकारी ने कार्यों के सत्यापन के मैकेनिज्म को मजबूत करने हेतु रिपोर्टिंग अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए जो टीम की उपस्थिति के साथ ही टीम के कार्यों तथा उपकरण की मांग का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। नगर निगम के कन्ट्रोलरूम प्रभारी लाईटिंग से सम्बन्धित शिकायतों को निर्धारित प्रारूप पर डेटासीट तैयार करते हुए सम्बन्धित रिपोर्टिंग अधिकारी/लाईट इन्सपैक्टर को प्रेषित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में नगर निगम क्षेत्र में ईईएसएल कंपनी को शहर की स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत व रखरखाव का जिम्मा दिया गया था किंतु कंपनी द्वारा सही प्रकार से अपने कार्य को संपादित नही किया जा रहा था। ऐसे में ईईएसएल कंपनी लाईट मरम्मत का कार्य वापस लेकर नगर निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।जिसके क्रम में आज ऐसे 35 टीमो को मय वाहनों सहित रवाना किया गया।यह समस्त टीम सौंपे गए अपने अपने वार्डाे में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही करेंगी साथ ही प्रतिदिन शाम को अपनी रिपोर्ट से निगम को अवगत कराएगी।इसके साथ ही डेंगू और मलेरिया की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई 20 फॉगिंग एवं स्प्रे मशीनें क्षेत्र में फॉगिंग करेंगी। कहा कि निगम क्षेत्र में निवासरत स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना ना करना पड़े इस और वह लगातार कार्य कर रहे हैं।उनका प्रयास है कि शहर में व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए।इसके मद्देनजर वह लगातार प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ,मुख्य चिकित्साधिकारी संजय जैन सहित निगम के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

23 seconds ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

11 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

13 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

19 minutes ago