मसूरी (देहरादून) : चाय के बर्तन में थूक लोगो की सेहत से साथ-साथ धार्मिक भावनाओं से भी खिलवाड़ करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून : बीते दिनों सोशलमीडिया पर एक वीडियो आपकी नजरों में भी जरूर आया होगा ।मसूरी लाइब्रेरी चौक के इस वीडियो में एक व्यक्ति बार बार चाय के बर्तन में थूक फेंकता दिखा था ।
हिमांशु बिश्नोई पुत्र संजय बिश्नोई नेहरू ग्राम निवासी ने कोतवाली मसूरी में यह वीडियो उपलब्ध कराया , उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व मसूरी घूमने के दौरान लाइब्रेरी चौक के पास एक रेहडी में 2 युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेच रहे थे ।जिसमे एक युवक चाय बनाने से पूर्व चाय के बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दिया ।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करवाया गया ।
अभियुक्तों ने अपने इस कुकर्म से देश मे चल शांति के प्रयासों को फिर से भड़का दिया ।नवरात्रों के समय अभियुक्तों द्वारा लोगों की सेहत के साथ धर्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाई गयी ।इसलिए घटना की गम्भीरता देखते एसएसपी देहरादून ने अभियुक्तों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिये ।
जानकारी से मालूम हुआ कि दोनो अभियुक्त नौशाद पुत्र शेर अली तथा हसन अली पुत्र शेर अलीजमशेर कालोनी खतौली, मुजफ्फरनगर, उ0प्र0के निवासी बताये गये जो कि सोशलमीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से मसूरी से भाग गये ।
दोनों की तलाश में पुलिस सक्रिय थी , दोंनो आज 9 अक्टूबर को आशारोडी के पास से गिफ्तार किया गया ।जिनसे घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

कर्णप्रयाग (चमोली) : आबकारी निरीक्षक 30 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार ।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago