डीएम की दो टूकः युद्धस्तर पर हो पेयजल समस्या का निस्तारण, यह जान लें अधिकारी – my uttarakhand news

पेयजल आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, बजट की कोई कमी नहीं – डीएम सविन बंसल
देहरादून, (सू.वि.)जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गर्मी के इस मौसम में जनसामान्य को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और अधिकारी युद्धस्तर पर कार्य करें। पेयजल समस्या का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री जनसेवा संकल्प के तहत 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय है। अब तक कुल 76 पेयजल शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 70 का त्वरित समाधान कर आपूर्ति बहाल की गई। शेष शिकायतों पर कार्यवाही जारी है।
डीएम ने बताया कि जिले में पेयजल समस्याओं की निगरानी के लिए एडीएम व एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रही है। जल संस्थान, जल निगम व अन्य 07 विभागों के अधिकारी कंट्रोल रूम में तैनात हैं।चन्द्रबनी: विद्युत आपूर्ति में अस्थिरता के चलते बाधित जलापूर्ति को टैंकरों से पूरा किया गया। 2 नलकूप व 1 उच्च जलाशय की स्वीकृति प्राप्त, कार्य प्रारंभ।
छावनी क्षेत्र: कोल्टी पंप स्टेशन पर विद्युत बाधा के कारण समस्या आई थी। अब विद्युत आपूर्ति बहाल होने से जलापूर्ति सामान्य। मसूरी पुनर्गठन योजना का विस्तार लंबित।
राजीव नगर: भवन निर्माण वृद्धि से मांग बढ़ी। स्थायी समाधान हेतु प्रस्ताव तैयार, फिलहाल टैंकर से आपूर्ति।
विकासनगर: वाल्व खराबी के कारण लो प्रेशर की समस्या, मरम्मत के बाद स्थिति सामान्य।
अंजली विहार, विवेकानंद ग्राम: शिकायतें प्राप्त होते ही त्वरित समाधान व उपभोक्ता फीडबैक लिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित संज्ञान लेकर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर:0135-2726066 / 1077

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

54 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago