Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर: मदरसा बोर्ड का फैसला – Uttarakhand

Operation Sindoor will be taught in the madrasas of Uttarakhand: Madrasa Board’s decisionइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों को देश के सैनिकों के बलिदान और शौर्य के बारे में पता चलेगा। यह फैसला उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने लिया है। बोर्ड चाहता है कि बच्चे देश के इतिहास और सेना के पराक्रम से परिचित हों। बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा, मदरसों में NCERT सिलेबस लागू किया गया है, ताकि बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जा सके। इससे मदरसों में काफी सुधार आया है। अब हम अपने बच्चों के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफल कहानी शेयर करना चाहते हैं।मुफ्ती शमून कासमी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया, उत्तराखंड में 451 मदरसे हैं, जिनमें लगभग 50 हजार बच्चे पढ़ते हैं।उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई दी। कासमी बोले- जल्द समिति की बैठक करेंगे कासमी ने बताया, उत्तराखंड सैनिकों की भूमि है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों ने बेजोड़ शौर्य का परिचय दिया। इसका मतलब है कि उत्तराखंड वीरों की धरती है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारी सेना ने अद्भुत बहादुरी दिखाई। देश की जनता ने सेना के शौर्य को सराहा है। मदरसों के बच्चों को भी सैनिकों की बहादुरी के बारे में बताया जाएगा।नए पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का चैप्टर शामिल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पाठ्यक्रम समिति की बैठक बुलाई जाएगी।वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- बच्‍चे अब सीखेंगे, वतन से मोहब्‍बत आधा ईमान है उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा, इससे बच्चों को देश के सैनिकों के पराक्रम और बलिदान के बारे में पता चल सकेगा। वक्फ बोर्ड के 117 मदरसे हैं और इनको हम आधुनिक बनाने जा रहे हैं। इसमें NCERT के सिलेबस को शामिल किया जाएगा। हमारी सेना की वीरगाथा को अब हमारे बच्‍चे पढ़ेंगे। यह देवभूमि उत्‍तराखंड है। इस राज्‍य को सैन्‍य धाम भी कहा जाता है, इस सैन्‍य धाम में अगर मदरसों के बच्‍चे ऑपरेशन सिंदूर नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे?उन्‍होंने कहा, जहां के गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल और मुख्‍यमंत्री एक सैनिक के पुत्र हों, अगर वहां के बच्‍चे ऑपरेशन सिंदूर नहीं पढ़ेंगे तो कहां के पढ़ेंगे। हर घर से एक सैनिक निकलना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर का पाठ पढ़कर बच्‍चे भारत के वीर सपूतों और जीते गए युद्ध के बारे में जानेंगे। इस पाठ से भारतीय सेना की कुर्बानियों को पढ़ाएंगे, बच्‍चे बच्‍चे अब सीखेंगे वतन से मोहब्‍बत आधा ईमान है।7 मई को सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों को निशाना बनायाभारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए थे। इसमें पीओके के सवाल नाला, गुलपुर, अब्बास, सैयदना बिलाल, बरनाला शामिल हैं। पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके, सरजल और महमूना जोया में भी हमले किए गए।भाजपा और बसपा में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपनी सियासत चमकाने के लिए न सिर्फ सैनिकों के शौर्य का अपमान, बल्कि सेना के उस दावे को भी झुठला दिया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराने का दावा किया गया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

38 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

47 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

1 hour ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago