फिर बिछडों का सहारा बनी दून पुलिस, घर से भटके नाबालिग को परिजनों किया सुपुर्द





पटेलनगर। देहरादून पुलिस ने घर से भटके एक 15 वर्ष के नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। दरअसल गुरूवार की शाम पुलिस ने आईएसबीटी के पास पुलिस टीम को एक बालक अकेला भटकता हुआ दिखाई दिया जो परेशान भी था।
जब बालक को अपने पास बुलाकर पुलिस ने उससे पुछताछ की तो उसने बताया कि उसकी उम्र 15 वर्ष है तथा वह ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग का रहने वाला है। वह बिना अपने घरवालों को बताये देहरादून की बस में बैठकर यहां आ गया है। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को चौकी आईएसबीटी बैठाया और उसके परिजनों को सम्पर्क किया और उन्हें बच्चे के सकुशल होने की सूचना दी।
बच्चे के पिता शुक्रवार 16 फरवरी को चौकी आईएसबीटी में पहुंचे जहां पुलिस ने बालक को सकुशल उन्हे सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद बच्चे के पिता ने उन्हे धन्यवाद दिया। पुलिस की पैनी नजर और तत्परता से किए गए इस मानवीय कार्य की काफी सराहना की जा रही है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

43 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago