कांग्रेस का ‘यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो’ कार्यक्रम
देहरादून। राजपुर विधानसभा में युवा कांग्रेस द्वारा यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो मुहिम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक राजकुमार ने युवाओं को इस मुहिम के बारे में विस्तार से समझाया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भर्ती घोटाला, अग्निवीर योजना को जनता के बीच ले जाकर चुनावी मुद्दा बनाएंगे। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को कहा कि मतदाता के बीच कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाय।और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाय। पूर्व विधायक ने लोकसभा चुनाव के बाबत संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर युवा कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भूल्लर ने युवा कांग्रेस के साथियों का हौसला बढ़ाया। और ‘यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो’ पर कार्य करने का निर्देश दिया। डीएवी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव प्रियंश छाबड़ा, प्रदेश सचिव नवीन रमोला , प्रदेश सचिव मानु अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सागर सेमवाल, मोहित मेहता, गौरव रावत, अमित जोशी,प्रांचल नोनी ,नमन कुमार व अन्य साथी मौजूद रहे ।
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…