आमजन को सुरक्षा का अहसास कराती दून पुलिस – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड
by cradminApril 3, 2026April 3, 2026

Share0

 
देहरादून, जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार तड़के प्रातः पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गौरा पुलिस एवं यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों एवं पार्कों के आसपास गहन निरीक्षण किया गया।
पुलिस टीमों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों के साथ-साथ अपने कार्यस्थल के लिए निकलने वाली महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही, पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया।
अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पूरे जनपद में निरंतर सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान जारी रहेगा।
दून पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

2 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

2 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

3 hours ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

14 hours ago