अपराधियों पर वार करता “ऑपरेशन प्रहार”, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई – my uttarakhand news

 
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 02/03-04-2026 की रात्रि में एसपी सिटी एवं एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा नगर एवं देहात क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और नशा तस्करों के ठिकानों पर देर रात तक औचक छापेमारी की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
चेकिंग के दौरान 900 से अधिक लोगों से मौके पर पूछताछ की गई, जिनमें से 99 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया।
नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 03 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध चरस एवं देशी शराब बरामद की गई।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए:
21 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए
109 वाहन चालकों के चालान कर ₹72,500 का जुर्माना वसूला
163 चालकों के न्यायालय चालान किए गए
यातायात उल्लंघन में 48 तथा ओवरलोडिंग में 04 वाहन सीज किए गए
इसके अतिरिक्त, पीजी/हॉस्टल और किरायेदार सत्यापन अभियान के तहत 09 प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹90,000 का जुर्माना लगाया गया।
डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील साहनी (31 वर्ष), निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला
अर्जुन, निवासी शेरगढ़ लालतप्पड़, डोईवाला
बरामदगी: 52-52 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब
रंजीत सिंह, निवासी खैरी प्रथम, डोईवाला
बरामदगी: 310 ग्राम अवैध चरस
170 BNS में गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण
गौरव, आयुष, अकरम, मंतोष, अमित मोहन, रोहित कुमार एवं अनिल कुमार सिंह को सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दून पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और अपराधियों में भय का वातावरण कायम हो।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

50 minutes ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

6 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

6 hours ago