देहरादून: प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ कथित मारपीट के मामले में दून पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रायपुर थाने में दर्ज मुकदमे के तहत पुलिस ने विधायक समर्थक अरविंद पुंडीर कल्ली समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
कर्मचारी संगठनों का दबाव
घटना के बाद कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर प्रशासन पर भी दबाव बढ़ता जा रहा था।
पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
“दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”
पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
Post Views: 1
Post navigation
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…