उधार के ढाई लाख रुपये बने हत्या की वजह, दिगंबर की रॉड-हथौड़े से हत्या, तीन दोस्त गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून: बसंत विहार निवासी 28 वर्षीय दिगंबर धीमान की हत्या कर शव चिड़ियापुर के जंगलों में फेंकने वाले उसके तीन फरार दोस्तों को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शनिवार को आईएसबीटी के पास हरिद्वार बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल स्टील की रॉड, लोहे का हथौड़ा और मृतक के जूते नेपाली फार्म के पास पुल के नीचे सूखी नदी से बरामद किए हैं।
पैसों के लेन-देन को लेकर था विवाद
पुलिस के अनुसार दिगंबर ने अपने दोस्तों से करीब ढाई लाख रुपये उधार लिए थे, जिन्हें लेकर विवाद चल रहा था। 9 फरवरी को आरोपियों ने उसे रेसकोर्स स्थित अपने घर बुलाया। वहां साथ बैठकर नशा करने के दौरान पैसों की मांग की गई।
जब दिगंबर ने पैसे लौटाने में आनाकानी की तो आरोपियों ने उसे कथित तौर पर लोहे की रॉड, हथौड़े और पेंचकस से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव को ठिकाने लगाने की साजिश
घटना के बाद मुख्य आरोपी ने अपने परिचित टैक्सी चालक को रुपये देने का लालच देकर बुलाया। शव को कंबल में लपेटकर गाड़ी की डिग्गी में रखा गया और हरिद्वार की ओर ले जाया गया। रास्ते में हत्या में प्रयुक्त हथियार पुल से नीचे फेंक दिए गए और शव को चिड़ियापुर के जंगल में नहर किनारे रेत में दबा दिया गया।
गुमशुदगी से खुला मामला
11 फरवरी को मृतक के पिता ने बसंत विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध टैक्सी की जानकारी मिली। पूछताछ में टैक्सी चालक ने शव ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया गया।
मामले में धारा 103(1), 238(1), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद केस को नेहरू कॉलोनी थाने स्थानांतरित किया गया।
पूर्व में भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से ही संगीन धाराओं और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी पर भी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

59 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago