Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक; 8 जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मैदानों में गर्मी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिख रहा है। पर्वतीय जिलों में जहां हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाओं का दौर है, वहीं मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 15 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में बर्फबारीमौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। दूसरी ओर मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मैदानों में बढ़ेगा तापमान, गर्मी करेगी परेशानउत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में जहां बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने के साथ ही पारा चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है।
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में SIR के नाम पर साइबर ठग ऐक्टिव, 8 जून से घर-घर होना है सर्वेमौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसका असर खासकर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है, जहां दोपहर के समय गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार16 और 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 18 से 20 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है।
मौसम विभाग की लोगों को सलाहमौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को कटाई की गई फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। वहीं पशुपालकों को खराब मौसम के दौरान जानवरों को खुले में न बांधने को कहा गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोखरी में स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पोखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न…

2 hours ago

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चमोली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मध्य प्रदेश में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली…

2 hours ago

मसूरी क्वींस को 15 रन से हराकर देहरादून वॉरियर्स बनीं यूपीएल चैंपियन –

देहरादून, 24 सितंबर। देहरादून वॉरियर्स ने शानदार गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में बेहतरीन संयम का…

4 hours ago

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का ऐलान, 5 अक्टूबर से रुड़की में रैली, देखें पूरा शेड्यूल – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर; Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के…

10 hours ago

सहारनपुर से चोरी नवजात उत्तराखंड में बरामद, 250 CCTV कैमरों को खंगाल कर पुलिस पहुंची महिला के पास – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर: सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर…

11 hours ago