Categories: hindiUttarakhand

कोतवाल साहब ने खुद को कमरे में किया कैद, बेचैन पुलिवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर रोते मिले! – myuttarakhandnews.com

देहरादून/नैनीताल: उत्‍तराखंड में झीलों की नगरी नैनीताल से एक ऐसा माममा सामने आया है जिसे जानकर लोग हैरान हो जा रहे। दरअसल, मल्लीताल कोतवाली के कोतवाल ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई सुगबुगाहट भी नहीं सुनाई दी तो पुलिसकर्मी घबरा गए। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख कर हैरान रह गए। अंदर कोतवाल साहब रोते हुए मिले। यह मामला धीरे-धीरे फैल गया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कोतवाल को फिलहाल उनके परिजनों के साथ भेज दिया है। यह पूरा मामला कोतवाल की संबद्धता खत्म होने पर मूल तैनाती पर अल्मोड़ा भेजे जाने से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
कई बार पुलिसकर्मियों ने लगाई आवाजमल्लीताल कोतवाली के कोतवाल हेम पंत सुबह करीब दस बजे तक जब कोतवाली नहीं पहुंचे तो पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई बार आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी घबरा गये।
कमरे का नजारा देख हक्‍का-बक्‍का रह गए पुलिसवालेकिसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख कर हक्के-बक्के रह गये। कमरे में कोतवाल साहब परेशान हालत में रोते हुए मिले। इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंजना नेगी और एलआईयू की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
एसएसपी ने कोतवाल को घरवालों संग भेजाहालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले को गोपनीय रखने की कोशिश की लेकिन खबर फैल गई। कई घंटे तक कोतवाल हेम पंत की निगरानी के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने उनके परिजनों को बुलवाया और उन्हें परिवार के साथ भेज दिया।
कोतवाल ने महिला सिपाही के ट्रांसफर का किया था विरोधघटना के बाद पुलिस महकमे में दिनभर चर्चाएं चलती रही कि आखिरकार ऐसी क्या बात थी कि कोतवाल को खुद को कमरे में बंद करना पड़ा। वहीं यह भी चर्चा है कि कुछ दिन पहले कोतवाली में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी का स्थानांतरण कर दिया था। इस पर कोतवाल हेम पंत ने एसएसपी से कर्मियों की कमी का हवाला देते हुए स्थानांतरण रोकने और अतिरिक्त कांस्टेबल तैनात करने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल के स्थानांतरण पर सवाल उठाने और अतिरिक्त कर्मियों की मांग करने पर कोतवाल हेम पंत को मूल तैनाती पर भेज दिया गया।
कोतवाल पुलिस को बदनाम कर रहे, लेंगे एक्‍शन: एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसीएसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नैनीताल में कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मी संबद्ध चल रहे थे, जिन्हें तीन दिन पहले ही मूल तैनाती पर भेजने के आदेश जारी किए गए थे। कोतवाल द्वारा कांस्टेबल की कमी का मुद्दा उठाये जाने पर जल्द तैनाती का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि कोतवाल द्वारा पुलिस विभाग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मामले में रिपोर्ट तलब कर ली गई है। मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और शासन स्तर पर पिछले दो महीनों से विभिन्न जिलों और थानों में संबद्ध चल रहे पुलिसकर्मियों को उनकी मूल तैनाती पर भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
कोई भी बड़ा कदम उठा सकता था: कोतवाल हेम पंतवहीं, कोतवाल हेम पंत का कहना है कि महिला कांस्टेबल के ट्रांसफर पर सवाल उठाने और महिला कर्मियों की मांग करने के बाद उन्हें मूल तैनाती पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये से इतने परेशान हो गए थे कि कोई भी बड़ा कदम उठा सकते थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का ऐलान, 5 अक्टूबर से रुड़की में रैली, देखें पूरा शेड्यूल – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर; Agniveer Recruitment: अग्निवीर बनने का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के…

3 hours ago

सहारनपुर से चोरी नवजात उत्तराखंड में बरामद, 250 CCTV कैमरों को खंगाल कर पुलिस पहुंची महिला के पास – myuttarakhandnews.com

सहारनपुर: सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर…

4 hours ago

उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम: राम माधव, मेनन और बांसुरी की तिकड़ी संभालेगी कमान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से एक वर्ष पूर्व भाजपा ने प्रदेश प्रभारी…

5 hours ago

CM flags-in mountaineering expeditions of NIM – myuttarakhandnews.com | Uttarakhand News in English | Dehradun News Today| News Uttarakhand | Uttarakhand latest news

PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami flagged- in four successful mountaineering expeditions…

5 hours ago

उत्तराखंड में पत्नी ने बनाया तलाक का मन तो पति ने कर दिया मर्डर, सिर और पेट में मारी गोली – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में बीती 21 सितंबर को महिला की गोली…

5 hours ago