Categories: hindiUttarakhand

Dream 11: उत्तराखंड का एक और लाल बना रातों- रात करोड़पति , ड्रीम11 से ऐसे मिली सफलता – Uttarakhand

Dream 11: Another son of Uttarakhand became a millionaire overnight, this is how he got success through Dream 11इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Bageshwar News- उत्तराखंड में लंबे समय बाद dream11 में करोड़पति बनने का दौर फिर शुरू हो गया है ,किस्मत बदलने वाली एप ड्रीम11 ने उत्तराखंड के एक और युवा की रातों-रातों जिंदगी बदल दी। बागेश्वर जनपद के एक गांव का व्यापारी किशोर पांडे करोड़पति बन गया। रातों-रात करोड़पति बनने से किशोर और उसके परिजन बेहद उत्साहित हैं। वहीं उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।आपको बता दें कि किशोर पांडे बागेश्वर जनपद के सिल्ली गांव के गरुड़ बाजार में एक जूतों की दुकान चलाते हैं। किशोर पिछले पांच सालों से dream11 पर टीम बना रहे हैं. बीते सोमवार की रात किशोर ने साउथ अफ्रीका T20 लीग के डीएचई बनाम पीआरके के बीच हुए मुकाबले में dream11 पर अपनी टीम बनाई थी ,अगली सुबह यानि मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया जिसे देखकर कुछ क्षण के लिए उनकी आखें चौंधिया गई। उन्होंने जैसे ही मेसेज पढ़ने के लिए अपना फ़ोन खोला तो वे करोड़पति बन गए थे। उनके मोबाइल पर ड्रीम11 से एक करोड रुपए जीतने का मैसेज आया हुआ था। इस बात की जानकारी मिलते ही उनके साथ उनके परिवार वाले भी खुशी से झूम उठे वहीं देखते ही देखते सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई।इसके बाद आसपास के दुकानदार उनकी दुकान पर एकत्रित हुए और किशोर पण्डे को बधाई देने लगे के साथ ही आतिशबाजी करने लगे। किशोर पांडे बताते हैं कि उनकी गरुड़ बाजार मे जूतो की दुकान है। वे पिछले 5 सालों से लगातार dream11 पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे, और मंगलवार की सुबह उनकी किस्मत चमक गई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

8 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

18 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

29 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

50 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

55 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

59 minutes ago