Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में भीषण हादसा: दौड़ता रहा ट्रक, टायरों से कटकर सड़क पर बिखरे शरीर के अंग; झाड़ू लगाकर बटोरे – Uttarakhand

Horrible accident in Uttarakhand: Truck kept running, body parts got cut by tyres and scattered on the road; collected using broomइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। Haldwani Truck Accident: ग्रेटर नोएडा के अधिवक्ता व तीनपानी निवासी बाइक सवार युवक के लिए ट्रक काल बन गया। बरेली हाईवे में हुए भयावह हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद 15 मीटर तक घसीटकर ले गया। ट्रक के टायरों से कटकर युवक के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए, जगह-जगह मांस के चीथड़े पड़े हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने झाडू से अंगों को बटोरा। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।हल्द्वानी में सड़क हादसों की रफ्तार बढ़ रही है। हर दूसरे दिन एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है। गुरुवार की रात रामपुरा हाईवे में टांडा जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रेटर नोएडा पार्ट-2 निवासी 43 वर्षीय अधिवक्ता जयेंद्र सेवदा पुत्र श्यामा प्रसाद सेवदा को टक्कर मार दी थी।जयेंद्र अपनी कार में सवार थे। उन्हें गंभीर हालत में डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शुक्रवार की सुबह बरेली हाईवे पर गौजाजाली बिचली गेट पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीनपानी बाइपास निवासी 19 वर्षीय नरेश राजपूत पुत्र चंद्रपाल को रौंद दिया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहा ट्रक चालक युवक को 15 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।हादसे में युवक ट्रक के टायरों के बीच फंस गया, इससे उसके शरीर का अंग कटकर सड़क पर बिखर गया। दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा दंग रह गया। अंग इस कदर बिखर चुके थे कि युवक की शिनाख्त करना भी आसान नहीं था। युवक ने वर्ष 2024 में ही इंटर पास किया था। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। नौजवान की मौत से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।हाईवे से डिवाइडर गायब, रफ्तार ले रही जानरामपुर व बरेली हाईवे में चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। मगर हाईवे से डिवाइडर गायब होने से वाहन की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहे हैं। रामपुर हाईवे की बात करें तो नैनी बिहार कट से देवलचौड़ तक डिवाइडर लगे हैं, लेकिन बाकी जगह डिवाइडर नहीं लग सके हैं। यही हाल बरेली हाईवे का है।वाहन चालक आगे निकलने की होड़ में लगातार हादसों को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पहले रामपुर हाइवे में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीतपुरनेगी के युवक को कुचल दिया था। वहीं तिकोनिया में बुलेट सवार ने कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारी को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया था। अब गुरुवार व शुक्रवार को तीन हादसे हो गए हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago