दलित युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, ₹1.25 करोड़ की योजना को मंजूरी –

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत 175 युवाओं को स्वरोजगार के लिए अनुदान, 290 को मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण
देहरादून, अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PMAJAY) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए भारत सरकार को भेजा गया है।
योजना के तहत जिले के 465 अनुसूचित जाति के युवाओं को लाभ मिलेगा। इनमें 175 बेरोजगार युवक-युवतियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹87.55 लाख की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि 290 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अधिकृत एवं प्रतिष्ठित संस्थाओं के माध्यम से कराया जाएगा, ताकि युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन से स्वीकृति मिलते ही लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए, जिससे पात्र युवाओं को समय पर लाभ मिल सके।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि कार्ययोजना को अंतिम स्वीकृति के लिए शासन एवं भारत सरकार को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही लाभार्थियों का चयन, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार के लिए अनुदान वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना है।
The post दलित युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, ₹1.25 करोड़ की योजना को मंजूरी appeared first on .

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

18 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

39 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago