39वें स्थापना दिवस पर टीएचडीसी का बड़ा संकल्प, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार को मिलेगी नई गति” –

 
कुल स्थापित क्षमता 3,907 मेगावाट पहुंची, टिहरी पंप स्टोरेज और खुर्जा सुपर थर्मल परियोजनाओं की सफलता से विकास को मिली नई गति
ऋषिकेश,। देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के विद्युत उपक्रम टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने  अपने ऋषिकेश स्थित कॉरपोरेट कार्यालय सहित देशभर की सभी परियोजनाओं एवं इकाई कार्यालयों में 39वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने नवाचार, प्रचालनात्मक उत्कृष्टता, सतत विकास तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के अपने संकल्प को दोहराया।
समारोह का शुभारंभ टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री सिपन कुमार गर्ग ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कंपनी की 39 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख किया और कहा कि स्थापना दिवस केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि नवाचार, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कंपनी की प्रगति में सभी कर्मचारियों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
श्री गर्ग ने बताया कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की कुल स्थापित क्षमता अब 3,907 मेगावाट हो चुकी है। हाल ही में 1,000 मेगावाट के टिहरी वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट तथा 1,320 मेगावाट के खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के संचालन से कंपनी ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीएचडीसी पंप स्टोरेज क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवॉर्ड, सजेशन मेला अवॉर्ड, इनोवेशन अवॉर्ड, स्विफ्ट डिसीजन-मेकिंग अवॉर्ड, बेस्ट इम्प्लॉई, गौरव अवॉर्ड और नमन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कंपनी के पूर्व निदेशक (वित्त)  जे. बेहेरा को वित्तीय प्रबंधन एवं संस्थागत विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नमन पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
समारोह में मुख्य तकनीकी अधिकारी  एल.पी. जोशी, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं)  कुमार शरद, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ. ए.एन. त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 minute ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

23 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

46 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago