लोगों ने मौके पर पकड़ा, पुलिस ने चोरी के दानपात्र समेत दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए दो युवकों ने मंदिर को ही निशाना बना डाला। पटेलनगर क्षेत्र के मानक सिद्ध मंदिर में दानपात्र चोरी करने पहुंचे दोनों युवकों को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया दानपात्र बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को कारबारी निवासी जसपाल सिंह चौधरी ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो युवक मानक सिद्ध मंदिर से दानपात्र चोरी कर रहे थे, जिन्हें लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सौरभ सिंह थापा और राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मंदिर की पहले रैकी की। इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। हालांकि, चोरी के बाद भागने से पहले ही लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
सौरभ सिंह थापा (24) निवासी विष्णुकुंज कॉलोनी, बनियावाला और राहुल (26) निवासी पीपल का पेड़, गोरखपुर, शिमला बाईपास, पटेलनगर को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी: चोरी किया गया दानपात्र।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नया गांव उपनिरीक्षक रफत अली, हेड कांस्टेबल अरुण और कांस्टेबल भीष्म शामिल रहे।
Post Views: 4
Post navigation
1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला देहरादून। शहर को…
उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का…
ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक…
ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर फंसे 19…
उत्तराखंड से आगे बढ़ेगा UCC? अमित शाह ने 21 NDA राज्यों को लेकर किया ऐलान…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today chaired a…