ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर फंसे 19 वर्षीय युवक को SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया। युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की देर रात SDRF पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि जानकी सेतु के समीप नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंची टीम ने विषम परिस्थितियों में त्वरित एवं कुशलता से रेस्क्यू अभियान चलाया और नदी के बीच टापू पर फंसे युवक तक सुरक्षित पहुंच बनाई। टीम ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
समय रहते SDRF टीम की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को नदी के बीच टापू से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
Post Views: 3
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…
हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…
By Sachin Chauhan and Dr Tania Saili Dehradun, 23 Oct: In its first-ever collaboration with…