केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार बोले— विकसित भारत 2047 के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण सामूहिक जिम्मेदारी
हरिद्वार/देहरादून। 17 से 26 जून तक देशभर में आयोजित ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का भव्य समापन हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। “नशा मुक्त भारत अभियान–विकसित भारत की पहचान” थीम पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों ने जन-जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।
समापन समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न राज्यों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने लगभग चार हजार युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों के साथ विशाल ‘नशा मुक्त रैली’ का नेतृत्व किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को ‘नशा मुक्ति शपथ’ तथा ‘गरिमापूर्ण वृद्धावस्था शपथ’ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व संरक्षण का संकल्प दिलाया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक जनआंदोलन है, जिसमें सरकार, समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों और युवाओं की समान भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पड़ाव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर रहा। इस साझेदारी के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान, नशीली दवाओं की मांग में कमी, जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण संबंधी कार्यक्रमों को देशभर में और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।
दस दिवसीय अभियान के दौरान देशभर में नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण, नुक्कड़ नाटक, युवा सेमिनार, नारा लेखन, ई-शपथ अभियान, चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा योग सत्र सहित अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, जिलों, संस्थानों और ‘नशा मुक्ति मित्रों’ को समारोह में सम्मानित भी किया गया।
हरिद्वार में आयोजित इस राष्ट्रीय समापन कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से देशभर के हजारों छात्र, युवा, स्वयंसेवी संगठन तथा नशामुक्ति केंद्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से “नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत” के संकल्प को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…