विकासनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत सेलाकुई थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 141.12 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 16 अगस्त को चकराता रोड स्थित सारना नदी पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिले सुनील कुमार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 141.12 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 116/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार (26) पुत्र प्रेम बहादुर, निवासी बागथन, थाना सराह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, अपर उपनिरीक्षक उमेद असवाल और कांस्टेबल अनुज शामिल रहे।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…